Ram Navami 2026: पीएम मोदी ने LIVE देखा भगवान रामलला का 'सूर्य तिलक'; देखें प्रभु राम की अद्भुत तस्वीर

Ram Navami 2026: अयोध्या के रामलला मंदिर में आज यानी चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को भगवान राम के जन्मोत्सव मनाया गया। ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। इस खास अवसर पर अयोध्या में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों लोग इस अद्भुत नजारे के साक्षी बने।

Ram Navami 2026: राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में रामनवमी पर शुक्रवार को रामलला का सूर्य तिलक हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलर किया गया। करीब 9 मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली कीरणें पड़ीं।

ram navmi

प्रधानमंत्री ने टीवी पर लाइव भगवान रामलला के सूर्य तिलक को देखा।

पीएम मोदी ने टीवी पर लाइव देखा सूर्य तिलक

पीएम नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। प्रधानमंत्री ने टीवी पर लाइव भगवान रामलला के सूर्य तिलक को देखा। बता दें कि भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए दर्पणों और लेंसों के एक विशेष सिस्टम के जरिए सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ीं। करीब 4 मिनट तक प्रभु के ललाट पर सूर्य की रोशनी चमकती रही, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

End of Feed