अयोध्या का कायाकल्प: शानदार एयरपोर्ट, आधुनिक रेलवे स्टेशन और अब इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 4, 2024, 11:49 AM IST

Ram Mandir inauguration: उम्मीद है कि राम मंदिर के उद्घाटन के साथ आने वाले वर्षों में अयोध्या भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक होगी। इसे लेकर तमाम योजनाएं बनाई गई हैं।

Ram Mandir inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के लिए तैयारी जोरों पर है और 22 जनवरी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। प्राचीन रामनगरी अब आधुनिक रूप ले रही है। यहां शानदार एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है, 6 जनवरी से उड़ानें भी शुरू होने जा रही है। इसके अलावा नया रेलवे स्टेशन भी तैयार है। इस रूट पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस भी दौड़ेगी। अब बारी है इस शहर को प्रदूषण मुक्त करने की।

Ayodhya

अयोध्या का नया रूप

प्रदूषण मुक्त शहर बनाने का संकल्प

तीर्थयात्रियों की सुविधा और शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई है। राम मंदिर उद्घाटन के पूरे आयोजन के दौरान प्रदूषण मुक्त परिवहन के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने उत्तर प्रदेश सरकार की मदद ली है और इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट खरीदे हैं।

End of Feed