Ram Mandir Donation Row: 6 जुलाई को राम जन्मभूमि ट्रस्ट की निर्णायक बैठक, चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर होगी चर्चा

राम मंदिर दानपात्र से कथित चोरी के मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक 6 जुलाई को अयोध्या में होगी। बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफों पर विचार किया जाएगा, जबकि SIT की अंतरिम जांच रिपोर्ट भी पेश होगी। इसके अलावा मंदिर की वित्तीय व्यवस्था, आय-व्यय, प्रशासनिक सुधार और भविष्य की कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है।

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर में दानपात्र से कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में आयोजित होगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी बैठक सूचना के अनुसार, एजेंडे में सबसे पहले महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही दानपात्रों से प्राप्त राशि की गणना को लेकर विशेष जांच दल (SIT) की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष पेश की जाएगी।

ram mandir (10)

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक छह जुलाई को दोपहर तीन बजे मणिराम दास छावनी में होगी। AI IMAGE

मंदिर की वित्तीय व्यवस्था और भविष्य की कार्यप्रणाली पर भी होगी चर्चा

महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मंदिर प्रबंधन की आगामी व्यवस्थाओं, वित्त वर्ष 2025-26 के आय-व्यय के लेखा-जोखा और अन्य वित्तीय विवरणों पर भी चर्चा कर मंजूरी दी जाएगी। ट्रस्ट ने इसे अत्यावश्यक विषयों पर विचार के लिए अल्प सूचना पर बुलाई गई बैठक बताया है। खास बात यह है कि पहली बार ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों के इस्तीफे आधिकारिक एजेंडे में शामिल किए गए हैं।

End of Feed