Ram Mandir Donation: राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी? जानिए ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने क्या कहा, अखिलेश ने किया था दावा

Ram Mandir Donation: राम मंदिर के चढ़ावे पर बवाल मचा हुआ है। दावा है कि इसमें हेर फेर हो रही है। हालांकि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस दावों को खारिज कर दिया है।

Ram Mandir Donation: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे की रकम का एक बड़ा हिस्सा गायब होने का दावा किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चढ़ावे की रकम में हेरफेर का आरोप लगाते हुए एक दिन पहले सवाल पूछा था। जिस पर अब श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दानपात्र की धनराशि में गड़बड़ी के मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे कोई घटना सामने नहीं आई है। ट्रस्ट ने अखिलेश यादव के दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि मंदिर से जुड़े सभी लेनदेन और दान का पूरा हिसाब बेहद बारीकी और पारदर्शी तरीके से रखा जाता है।

Ram Mandir Donation

राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी का आरोप (फोटो- srjbtkshetra & PTI)

ट्रस्ट ने क्या कहा?

महासचिव चंपतराय कहा है, ‘श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का समय-समय पर आंतरिक आडिट होता है। इस कार्य में ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि सम्मिलित रहते हैं। आडिट कार्य कई दिन तक चलता है। वही कार्य आजकल हो रहा है। अभी तक कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है।’

End of Feed