Ram Mandir Ayodhya: यूपी रोडवेज की बसें भी होंगी 'राममय' में भी 22 जनवरी तक बजेगा 'राम भजन'

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2024, 11:28 PM IST

Ram Bhajan in Buses: भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा, जबकि आज के दौर में लोगों की जुबां पर चढ़े भजनों और गीतों को भी इसमें सम्मिलित किया जा सकता है, इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है।

Ram Bhajan in UP Roadways Buses: 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में एक अलग तरह का माहौल है। चारों तरफ सिर्फ भगवान राम के भव्य मंदिर को लेकर ही चर्चा हो रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने 22 जनवरी को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना तैयार की है। कार्ययोजना के तहत 22 जनवरी तक सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Ram Bhajan in UP Roadways Buses

भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा

परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जो कार्ययोजना तैयार की गई है, उसके अनुसार सभी यात्री वाहनों तथा बस स्टेशनों पर साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश हैं, ताकि यात्री भी भगवान राम के जीवन से प्रेरणा ले सकें।

End of Feed