'प्यार और विश्वास का रिश्ता हमेशा अटूट रहे': रक्षाबंधन के अवसर पर पीएम मोदी, अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं

PM Modi extends greetings on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के सदा अटूट रहने की कामना की।

Raksha Bandhan PM Modi Wishes: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और रक्षा के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी विश्वास की कामना की।

'प्यार और विश्वास का रिश्ता हमेशा अटूट रहे': रक्षाबंधन के अवसर पर पीएम मोदी, अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं

'प्यार और विश्वास का रिश्ता हमेशा अटूट रहे': रक्षाबंधन के अवसर पर पीएम मोदी, अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, 'रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।'

End of Feed