Raksha Bandhan 2024: देश हो या विदेश इस बार बहनों की राखियों को भाई तक पहुंचने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। दुनिया के किसी भी कोने में बैठे भाई को सिर्फ 6 दिन में ही बहन की राखी मिल जाएगी। वहीं भारत में पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर किसी भी जगह तीन दिन में ही राखी पहुंचेगी। डाक विभाग द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों में राखी पहुंचाने में चार से पांच दिन का समय लगेगा।
राखी के लिए विशेष लिफाफे जारी
ये भी पढ़ें - Delhi Coaching Waterlogging: आखिर कैसे भरा कोचिंग के बेसमेंट में इतना पानी, क्या है झरने जैसे तेज बहाव की वजह
पांच शहरों में लगेंगे रंगीन बॉक्स
इस साल 19 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर भारतीय डाक विभाग ने खास तैयारियां की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डाक विभाग दुनिया के किसी भी हिस्से में छह दिन में राखी, चंदन और अक्षत पहुंचा देगा। विदेश भेजने के लिए विशेष लिफाफा तैयार किया गया है। इसके अलावा बिहार के पांच बड़े शहरों के मुख्य डाकघर में 20-20 रंगीन बॉक्स भी लगाए जाएंगे। इन्हें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में लगाया जाएगा। जिसमें डाली जाने वाली राखियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा।
राखी की डिलेवरी के लिए स्पेशल ड्यूटी
इस बार छुट्टी में भी राखी की डिलेवरी होगी। दरअसल डाक विभाग की तरफ से सभी जिलों में राखी स्पेशल सेट चलाने का फैसला हुआ है। जिसमें रक्षा बंधन से दो पहले से लेकर राखी के दिन तक छुट्टी होने के बाद भी कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी होगी। राखियों की डिलवरी छुट्टी वाले दिन भी सुनिश्चित कराई जाएगी।
