उत्तर प्रदेश की 10 समेत राज्यसभा की 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव,जानें पूरा शेड्यूल

निर्वाचन आयोग ने एलान किया है कि उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होंगे। चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। वहीं, 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। इन सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर नियमित चुनाव होंगे,जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।

Rajya Sabha

Rajya Sabha (File image)

29 सितंबर से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी की जानी है।

End of Feed