राज्यसभा ने तीनों आपराधिक कानूनों को किया पारित, शाह बोले- चला जाएगा ‘तारीख पर तारीख’ का दौर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 08:50 PM IST

New Criminal Laws Bill News: अमित शाह ने कहा कि तीन आपराधिक कानूनों के स्थानों पर लाए गए विधेयकों के संसद से पारित होने के बाद भारत के आपराधिक न्याय प्रक्रिया में एक नयी शुरुआत होगी जो पूर्णतया भारतीय होगी। उन्होंने कहा कि अब ‘तारीख पर तारीख’ का दौर चला जाएगा।

Rajya Sabha Passes Criminal Law Bills: तीन आपराधिक कानूनों के स्थानों पर लाए गए विधेयकों को लोक सभा के बाद अब राज्य सभा से भी मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन आपराधिक कानूनों के स्थानों पर लाए गए विधेयकों के संसद से पारित होने के बाद भारत के आपराधिक न्याय प्रक्रिया में एक नयी शुरुआत होगी जो पूर्णतया भारतीय होगी।

Rajya Sabha Passes Criminal Law Bills

तीनों आपराधिक कानूनों के राज्यसभा से मिली मंजूरी।

तीनों आपराधिक कानूनों के राज्यसभा से मिली मंजूरी

राज्यसभा ने आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन आपराधिक विधेयक - भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पारित किए।

End of Feed