Rajya Sabha Election: आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने घोषित किए अपने 3 उम्मीदवार, एनडीए में सीटों का फॉर्मूला तय

Andhra Pradesh Rajya Sabha Election: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने आगामी 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों जिसमें साना सतीश, भाषम रामकृष्ण और चिंतकायाला विजय के नामों की घोषणा कर दी है।

Andhra Pradesh Rajya Sabha Election: देश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी (TDP Rajya Sabha candidates list) ने शनिवार को ऊपरी सदन (राज्यसभा) के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। टीडीपी ने इस बार साना सतीश, भाषम रामकृष्ण और चिंतकायाला विजय को अपना उम्मीदवार बनाया है।

TDP Rajya Sabha candidates list

आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने घोषित किए अपने 3 उम्मीदवार

यह घोषणा आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगियों के बीच हुए सीट-बंटवारे के समझौते के बाद की गई है। इस समझौते के तहत एनडीए गठबंधन में टीडीपी के हिस्से में तीन सीटें आई हैं, जबकि सहयोगी जनसेना पार्टी (JSP) एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

End of Feed