नए संसद भवन पर उपराष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, खड़गे नहीं हुए शामिल, कहा- निमंत्रण देर से मिला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2023, 10:00 AM IST

ध्वजारोहण समारोह सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय संसद सत्र से एक दिन पहले होगा। इस सत्र में संसदीय कार्यवाही पुराने से नये भवन में स्थानांतरित हो सकती है। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, धनखड़ नये संसद भवन के ‘गज द्वार’ के ऊपर झंडा फहराएंगे।

आज यानि कि रविवार को नए संसद भवन पर तिरंगा फहराया गया। संसद भवन में नए सत्र के पहले यह कार्यक्रम किया गया। नई संसद पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झंडा फहराया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत कई मंत्री मौजूद रहे। हालांकि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस समारोह में उपस्थित नहीं हुए, उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रण देर से मिला और वो कांग्रस की बैठक के लिए हैदराबाद में हैं, ऐसे में नहीं आ सकते।

End of Feed