Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होंगे। चुनाव आयोग (EC) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। ये 56 सीटें 15 राज्यों में है। इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इन सीटों पर चुनाव सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इन 56 सीटों का रिजल्ट 27 फरवरी को आएगा। राज्यसभा की सबसे ज्यादा 10 सीटों पर चुनाव उत्तर प्रदेश में होगा। इसके बाद बिहार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सीटें हैं। दोनों राज्यों में छह-छह सीटों पर चुनाव होगा।
राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव।
कर्नाटक में 4 सीटों पर चुनाव
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में पांच-पांच सीटों पर चुनाव होगा। कर्नाटक में चार सीटों पर चुनाव होंगे। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर मतदान होगा। छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में उच्च सदन के लिए एक-एक सीट पर चुना होगा।
इन राज्यों में चुनाव
| राज्य | सीट |
| आंध्र प्रदेश | 3 |
| बिहार | 6 |
| छत्तीसगढ़ | 1 |
| गुजरात | 4 |
| हरियाणा | 1 |
| हिमाचल प्रदेश | 1 |
| कर्नाटक | 4 |
| मध्य प्रदेश | 5 |
| महाराष्ट्र | 6 |
| तेलंगाना | 3 |
| उत्तर प्रदेश | 10 |
| उत्तराखंड | 1 |
| पश्चिम बंगाल | 5 |
| ओडिशा | 2 |
| राजस्थान | 3 |
चुनाव प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी होने की तिथि-8 फरवरी
- नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि-15 फरवरी
- नामांकन पत्रों की जांच-16 फरवरी
- नाम वापसी की अंतिम तिथि-20 फरवरी
- मतदान की तारीख-27 फरवरी
- मतदान का समय-सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
- वोटों की गिनती-27 फरवरी
- नामांकन प्रक्रिया पूरा होने की तिथि-29 फरवरी
