राजनाथ सिंह ने समझाया देश की तरक्की का गणित, बोले- नेता 'न' कहना, ब्यूरोक्रेट्स 'हां' कहना सीखें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 18, 2023, 03:34 PM IST

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लखनऊ में के कार्यक्रम मे कहा कि जिस दिन इस देश के नेता ना कहना सीख जाएंगे और ब्यूरोक्रेट्स हां कहना सीख जाएंगे, उस दिन इस देश का कल्याण हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कई प्ररेणादायक बातें कहीं।

लखनऊ में आयोजित 'टुगेदर वी कैन राइज' कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि जिस दिन इस देश के नेता ना कहना सीख जाएंगे और ब्यूरोक्रेट्स हां कहना सीख जाएंगे, उस दिन इस देश का कल्याण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ हर बात के लिए हां कह रहे हैं, यहां तक कि उन चीजों के लिए भी जो वे नहीं कर सकते हैं, इससे जनता का राजनेताओं पर से विश्वास उठ रहा है और भारत की राजनीति में विश्वसनीयता का संकट पैदा हो रहा है। कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत गणित से प्रोफेसर की तरह मैथमेटिक्स एक सूत्र a+b के हो स्कॉयर से की।

Rajnath Singh,  Advice to bureaucrats, Rajnath speech

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

निर्णय से पहले समाज के आखिरी छोड़ पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोचें

राजनाथ ने कहा कि अपने किसी भी निर्णय के समय महात्मा गांधी के उस कथन को याद करें, जिसमें उन्होंने यह कहा था, जो सबसे गरीब आदमी तुमने देखा हो, उसकी शक्ल याद करो और अपने हृदय से पूछो कि जो कदम उठाने का तुम विचार कर रहे हो, वह उस आदमी के लिए कितना उपयोगी होगा, क्या उससे उसे कुछ लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने निर्णय से पहले यह सोचना पड़ेगा कि हमारे इस निर्णय से समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति पर क्या असर पड़ेगा। जिस दिन से आप इस सोच के साथ कार्य करना शुरू करेंगे। मेरा विश्वास करिए, आपके अंदर एक आत्म संतुष्टि का भाव आएगा।

End of Feed