मोदी कैबिनेट में नंबर 2 पर राजनाथ सिंह, कैसा रहा उनका सियासी सफर? पढ़ें दिलचस्प बातें

Rajnath Singh Profile: मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट में राजनाथ सिंह दूसरे नंबर के मंत्री चुने गए हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के एक सर्वोत्कृष्ट जमीनी नेता माना जाता है। उनकी छवि मृदुभाषी एवं कुशल प्रशासक की है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक नेटवर्क का विस्तार करने का श्रेय दिया जाता है।

Rajnath Place in Modi Cabinet: राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। खास बात ये रही कि इस सरकार में उन्होंने दूसरे नंबर पर यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठीक बाद शपथ लिया। एक रणनीतिकार और जमीनी स्तर से जुड़े एक सर्वोत्कृष्ट नेता राजनाथ सिंह को नब्बे और उसके बाद के दशकों में हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक नेटवर्क का विस्तार करने का श्रेय दिया जाता है।

Rajnath Singh Oath

राजनाथ सिंह।

परिपक्व नेता के रूप में होती है राजनाथ की पहचान

भौतिकी के प्रोफेसर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली दूसरी सरकार में देश के रक्षा मंत्री तक का महत्वपूर्ण सफर तय करने वाले राजनाथ भाजपा के ऐसे मजबूत स्तंभ हैं जिनकी पहचान कुशल प्रशासक और राजनीतिक शुचिता का सम्मान करने वाले परिपक्व नेता के रूप में होती है। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य के चंदौली जिले से आने वाले राजनाथ सिंह को एक उदारवादी चेहरे के रूप में जाना जाता है और पार्टी लाइन से हटकर नेताओं के बीच उनका व्यापक सम्मान है। मधुरभाषी और नपा तुला बोलने वाले सिंह प्रतिद्वंद्वियों पर कमोबेश निजी हमले करने से परहेज करते हैं। पार्टी में उनके कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाल कृष्ण आडवाणी के बाद वह ऐसे नेता हैं जिन्होंने दो अलग-अलग कार्यकाल के लिए पार्टी की कमान संभाली है।

End of Feed