राजकोट गेम जोन हादसा: IPS, IAS अफसरों को भी आरोपी बनाए जाने की याचिका, कोर्ट ने SIT को जारी किया नोटिस

याचिका में तत्कालीन राजकोट पुलिस आयुक्त राजू भार्गव, नगर निगम आयुक्त आनंद पटेल और स्थानांतरित किए गए दो आईपीएस अधिकारियों और 25 मई की घटना के बाद निलंबित किए गए नौ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की गई है।

Rajkot game zone fire: गुजरात के राजकोट की एक अदालत ने ट्रांसफर किए गए आईपीएस और आईएएस अधिकारियों और निलंबित किए गए अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर एसआईटी से रिपोर्ट मांगी है। एसआईटी टीआरपी गेम जोन अग्निकांड की जांच कर रही है। आपराधिक जांच याचिका में तत्कालीन राजकोट पुलिस आयुक्त राजू भार्गव, नगर निगम आयुक्त आनंद पटेल और स्थानांतरित किए गए दो आईपीएस अधिकारियों और 25 मई की घटना के बाद निलंबित किए गए नौ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की गई है। इस हादसे में 27 लोगों की जान चली गई थी।

End of Feed