राजीव गांधी की हत्या में दोषी नलिनी का ब्रिटेन कनेक्शन, जानें क्यों जा रही है लंदन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 14, 2022, 10:43 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में आरोपी नंबर 1 नलिनी श्रीहरन के भविष्य में अपनी डॉक्टर-बेटी हरिद्रा के यहां लंदन जाने की संभावना है। उसकी बेटी जो लगभग 30 साल पहले चेन्नई के पास एक जेल में पैदा हुई थी, आज लंदन में रहती है। जहां नलिनी जा सकती है।

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन अब विदेश जाने की तैयारी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नलिनी को कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर कांग्रेस ने हैरानी जताते हुए विरोध भी दर्ज कराया है।

Nalini Sriharan

पूर्व पीएम राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी

अब राजीव गांधी के सभी हत्यारे जेल से बाहर आ चुके हैं। इसी में आरोपी नंबर एक नलिनी अब लंदन जाने की तैयारी कर रही है। 1991 के राजीव गांधी हत्याकांड के छह दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन को तमिलनाडु की जेल से शनिवार शाम को रिहा किया गया था। रिहा होने के बाद मीडिया से बात करते हुए नलिनी ने कहा कि उसकी पहली प्राथमिकता अपनी बेटी से मिलना है, जो यूके में रहती है।

End of Feed