मुक्का मारा-लात मारी: रोते हुए बोले राजेंद्र गुढ़ा, विधानसभा में मुझे 50 लोगों ने पीटा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 03:06 PM IST

Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ही मंत्री को पहले कुर्सी से बेहदखल किया, उसके बाद अब उनके साथ बदसलूकी का सिलसिला शुरू हो गया है। राजेंद्र गुढ़ा की पहले कुर्सी छीनी गई। अब विधानसभा में उन पर करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया। पिटाई के बाद बाहर आए पूर्व मंत्री ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

Rajendra Singh Gudha: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक गहलोत सरकार में आपसी सिर फुटव्वल का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया, जिसके बाद पूर्व मंत्री सोमवार को जब विधानसभा पहुंचे तो उन्हें लात और मुक्के खाने पड़े। उन्होंने खुद अपना दर्द बयां किया है। अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राजस्थान विधानसभा में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

Rajendra Singh Gudha

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

पूर्व मंत्री पर 50 लोगों ने कर दिया हमला

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बताया कि 'लगभग 50 लोगों ने मुझ पर हमला किया, मुझे मुक्का मारा, लात मारी और कांग्रेस नेताओं ने मुझे विधानसभा से बाहर खींच लिया। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने मुझे बोलने की अनुमति भी नहीं दी। मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए कि मैं बीजेपी के साथ हूं। मैं जानना चाहता हूं कि मेरी गलती क्या है?' राजेंद्र गुढ़ा ने अपना दर्द मीडिया के सामने रोते हुए बयां किया।

End of Feed