देश

इंडिगो की फ्लाइट में कारिगल के हीरो का हुआ जोरदार स्वागत, सम्मान देख लोग बोले 'गर्व है'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 02:40 PM IST

Sanjeev Kumar : पुणे जाने वाले इंडिगो के विमान में कारगिल युद्ध के हीरो एवं परमवीर चक्र विजेता संजीव कुमार सवार थे। इस बात की जानकारी जब विमान के कैप्टन को हुई तो उड़ान भरने से पहले चालक दल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। कारगिल के हीरो को सम्मानित करने पर लोगों ने विमानन कंपनी की सराहना की है।

Image

परमवीर चक्र विजेता संजीव कुमार का स्वागत।

Sanjeev Kumar : विमान से खास लोगों की यात्रा करना आम बात है। लेकिन कभी-कभी विमानन कंपनियां इन खास लोगों की यात्रा को और भी बेहद खास बना देती हैं। इसी तरह का एक मौका इंडिगो को मिला और उसने अपने इस क्षण को यादगार बना दिया और लोगों की वाहवाही बटोरी। दरअसल पुणे जाने वाले उसके विमान में कारगिल युद्ध के हीरो एवं परमवीर चक्र विजेता संजीव कुमार सवार थे। इस बात की जानकारी जब विमान के कैप्टन को हुई तो उड़ान भरने से पहले चालक दल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। कारगिल के हीरो को सम्मानित करने पर लोगों ने विमानन कंपनी की सराहना की है। साथ ही संजीव कुमार को सैल्यूट भी किया। एक ने लिखा यह वीडियो देखकर मेरा दिन बन गया। एक अन्य यूजर ने कहा- गर्व की बात है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- शुक्रिया इंडिगो, हीरो को सम्मान देने के लिए।

कारगिल के इस हीरो के सम्मान का वीडियो इंडिगो की तरफ से ट्वीट किया गया है। इस वीडियो में विमान के कैप्टन एडसेल कहते हैं कि 'लेडीज एंड जेंटलमैन...मैं आपका कैप्टन एडसेल हूं।'

कैप्टन ने संजीव कुमार का परिचय दिया

कारगिल के इस हीरो के सम्मान का वीडियो इंडिगो की तरफ से ट्वीट किया गया है। इस वीडियो में विमान के कैप्टन एडसेल कहते हैं कि 'लेडीज एंड जेंटलमैन...मैं आपका कैप्टन एडसेल हूं। मेरे साथ आज फ्लाइट ऑफिसर गुरनीत एवं मेरी लीड श्रूति हैं। मैं आपका फ्लाइट में स्वागत करता हूं। यहां से हमें पुणे की यात्रा पूरी करने में हमें 50 मिनट का समय लगेगा।' इसके बाद कैप्टन ने परमवीर चक्र विजेता का परिचय दिया।

बहादुरी का सबसे बड़ा सम्मान है परमवीर चक्र

उन्होंने कहा, 'आज हमारे बीच एक बेहद खास व्यक्ति उपस्थित हैं। हम लोगों के बीच परमवीर चक्र विजेता संजीव कुमार जी हैं। इस पुरस्कार की विशिष्टता जानकर आपको हैरानी होगी कि अभी तक यह वीरता का अवॉर्ड केवल 21 लोगों को मिला है। युद्ध के समय दिया जाने वाला यह बहादुरी का सबसे बड़ा सम्मान है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article