Rajasthan Road Accident : झुंझुनू में ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 05:32 AM IST

Rajasthan Road Accident : झुंझुनू सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, राजस्थान के झुंझुनू में हुई ट्रैक्टर दुर्घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Rajasthan Road Accident : राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिर जाने से छह महिलाओं और दो नाबालिगों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया है कि, ये हादसा उस वक्‍त हुआ जब, ये लोग पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक मंदिर से लौट रहे थे। झुंझुनू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने कहा कि सभी घायलों को झुंझुनू और सीकर जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, झुंझुनू के कलेक्टर खुशाल यादव ने कहा कि जानकारी के अनुसार, कुल 34 व्यक्तियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और उनमें से आठ की मौत हो गई। मृतकों में छह महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं, जबकि जीवित बचे लोगों में से कई पुरुष हैं।

​Rajasthan Road Accident, Road Accident in Rajasthan, Rajasthan Road Accident

राजस्‍थान में हादसा। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

खंभे से टकराकर हुई दुर्घटना

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मनसा माता मंदिर से लौट रहे थे, जहां एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था और यह घटना मंदिर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। ऐसा लगता है कि चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह खंभे से टकराकर खाई में गिर गई। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की।

End of Feed