टॉपर को 25 और डोटासरा के बेटे को 85 अंक...', किरोड़ी लाल मीणा ने RAS भर्ती 2016 के इंटरव्यू पर उठाए गंभीर सवाल

Kirodi Lal Meena Alegations: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और उनके समधी रमेशचंद पूनिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र के जरिए आरक्षण का लाभ लेने का भी आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Kirodi Lal Meena Alegations: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर डोटासरा और उनके समधी रमेशचंद पूनिया पर फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने और आरएएस भर्ती में अनुचित लाभ लेने का आरोप लगाया है। किरोड़ी लाल मीणा ने मांग की है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जाए। पत्र में कहा गया है कि डोटासरा (Govind Singh Dotasra RAS Scam) के पुत्र अविनाश का आरएएस 2016 में चयन हुआ था और उसे साक्षात्कार में अधिक अंक दिए गए।

kirodi lal meena

किरोड़ी लाल मीणा (फोटो: Instagram/drkirodilalmeena)

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकतम अंक पाने वाले अभ्यर्थी को कम अंक देकर चयन प्रक्रिया पर सवाल उठे। किरोड़ी ने यह भी कहा कि रमेशचंद पूनिया के परिवार को ओबीसी आरक्षण का लाभ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मिला। उन्होंने दावा किया कि उनके बच्चों का चयन भी आरएएस में इसी आधार पर हुआ। आरोपों में कहा गया है कि आरपीएससी के कुछ पूर्व सदस्यों ने भी दबाव डालने की बात स्वीकार की है। मंत्री का कहना है कि यदि जांच एजेंसियां चाहें तो वे सभी प्रमाण प्रस्तुत करने को तैयार हैं।

End of Feed