वसुंधरा राजे CM पद की रेस में सबसे आगे, आज करेंगी बीजेपी आलाकमान से मुलाकात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 7, 2023, 05:59 AM IST

Vasundhara Raje: सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहीं वसुंधरा राजे आज दिल्ली में होंगी और आलाकमान से चर्चा के बाद कई चीजें साफ होंगी।

Vasundhara Raje: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बरकरार रहने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। राजे खेमे के सूत्रों ने बताया कि वह गुरुवार को पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगी। यह घटनाक्रम तब हुआ जब लगभग 60 नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार और मंगलवार को उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री का नाम संसदीय बोर्ड तय करेगा और उससे पहले पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी।

vasundhara Raje

वसुंधरा राजे

सीएम पद की रेस में सबसे आगे

हालांकि, विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। दो बार की मुख्यमंत्री रहीं राजे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। विधानसभा चुनाव के रविवार को घोषित नतीजों में भाजपा को 115 सीटों का जनादेश मिला जबकि कांग्रेस 69 सीटें हासिल की है। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं।

End of Feed