Rajasthan Budget 2024: दीया कुमारी आज पेश करेंगी राज्य का बजट, कांग्रेस ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2024, 07:10 AM IST

वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट में हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। ​​भजनलाल सरकार ने इसी साल फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था।

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की भजनलाल शर्मा की सरकार आज राज्य का पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी बुधवार 10 जुलाई को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगी। आने वाले दिनों में राजस्थान में उपचुनाव होने हैं, ऐसे में बजट के लोक लुभावना होने की संभावना है। वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट में हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। दीया कुमारी पहले ही कह चुकी हैं कि सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है और इस बजट में हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं है।

Rajasthan budget 2024 Diya kumari

राजस्थान का बजट आज पेश

भजनलाल सरकार ने इसी साल फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था और 31 जुलाई तक के खर्चों के लिए वित्तीय व्यवस्था की गई थी। आज बजट पेश होने के बाद विधानसभा में करीब 13 दिन तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी और अंत में वित्त एवं विनियोग विधेयक (बजट) पारित होगा। वित्त एवं विनियोग विधेयक पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सदन में जवाब देंगे।

End of Feed