Rajasthan: राजस्थान में पलटेगी 'गहलोत' की सरकार? BJP का विशाल प्रदर्शन-देखें ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 14, 2023, 08:16 AM IST

BJP Protest: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर है, इस बीच मंगलवार को बीजेपी ने सचिवालय का घेराव किया।

BJP Protest in Rajasthan:राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी सड़कों पर उतर आई है। सरकार पर भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसे आरोप लगाते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब छह महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी काफी मुखर अभियानों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकने के मिशन में जी जान से जुट गई है। ऐसे में मंगलवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल BJP ने सचिवालय के बाहर विशाल प्रदर्शन किया है।

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार पेपर लीक वाली सरकार, दंगों वाली सरकार, महाभ्रष्ट सरकार, हिंदू विरोधी सरकार है। यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सीपी जोशी ने कहा कि हम गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और पानी की बौछार की गई।

End of Feed