Delhi Students Protest: नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को शिवसेना (यूबीटी) के साथ-साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का साथ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा छात्रों और उनके अभिभावकों की नाराजगी सरकार तक पहुंचाने के लिए निकाला जाएगा।
NEET Protest: छात्रों के आंदोलन को उद्धव-राज ठाकरे का समर्थन। ANI
आंदोलन अब बहुत बड़ा रूप ले चुका है: राज ठाकरे
मुंबई में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ बेरहमी से पेश आ रही है, लेकिन अब छात्र किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठा रहे हैं। वहीं, राज ठाकरे ने कहा कि छात्रों का आंदोलन अब बहुत बड़ा रूप ले चुका है, जिसके कारण सरकार बैकफुट पर आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की मांगों को नजरअंदाज नहीं कर सकती।
राज ठाकरे ने क्या दी चेतावनी
उन्होंने आगे कहा कि "अगर 26 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन में कोई गुंडा घुसने की कोशिश करता है, तो हम उसे दिल्ली की तरह ही पीटेंगे। इसलिए, ऐसे लोगों को मेरे प्रदर्शन से दूर रहना चाहिए। सरकार को इस पर चर्चा शुरू करनी चाहिए थी। आज प्रदर्शन बढ़ गए हैं, इसलिए सरकार डरी हुई है। आज प्रधानमंत्री भी डरे हुए हैं; इसीलिए वे ट्वीट कर रहे हैं। मैं उन पुलिस अधिकारियों से सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं जो इस तरह की हरकतें करके हिंसा भड़काते नहीं हैं।"
गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने 26 जुलाई को मुंबई में संयुक्त मोर्चा निकालने का एलान किया है।
विपक्षी नेताओं ने की ओम बिरला से मुलाकात
गुरुवार को राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब NEET पेपर लीक मामले पर बहस की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही में बार-बार रुकावट आ रही थी। विपक्ष का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब NEET पेपर लीक को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर में छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
