बारिश का टूटा कहर: चमोली से लेकर रायगढ़ तक हाहाकार, जानें देश में कहां-कहां मची तबाही

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 20, 2023, 12:26 PM IST

खास तौर पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। इससे इन प्रदेशों में कई लोगों की मौत हुई है। आइए जानते हैं कहां कितना नुकसान हुआ है।

Rain and Weather Updates: लगातार हो रही बारिश से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से कहीं बाढ़ आई है, तो कहीं करंट लगने से लोगों की दर्दनाक मौत रही है। देश के कई हिस्सों में बादल फटने की भी घटना हो रही है। कई राज्यों में स्कूल भी बंद करने पड़े हैं। खास तौर पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। इससे इन प्रदेशों में कई लोगों की मौत हुई है। आइए जानते हैं कहां कितना नुकसान हुआ है।

चमोली में 16 की मौत

बुधवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में बिजली की करंट लगने से 16 लोग की मौत हो गई है। मंगलवार रात नमामि गंगे परियोजना में कार्यरत एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हुई थी। बुधवार को 11:30 बजे करीब बिजली की लाइन पर कार्य करते वक्त बिजली संपूर्ण परिसर में फैल गई इसकी वजह से कई लोग करंट की चपेट में आ गए और 15 अन्य लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं। पुलिसकर्मी मृतक कर्मी का पंचनामा भरने गए थे।

End of Feed