खुशखबरी! 12 नई वंदे भारत की सौगात... जानें किन राज्यों को मिलेगी रफ्तार? सुहाने सफर के लिए हो जाएं तैयार

Vande Bharat: रेल यात्राओं को सुगम बनाने के लिए अगले तीन माह के भीतर दर्जनभर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। रेल मंत्रालय नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की योजना बना रही है। सूत्रों ने बताया कि राजस्थान, बिहार, नार्थ ईस्ट अन्य इलाकों में ज्यादा-से-ज्यादा वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है।

Vande Bharat: देशभर के तमाम रूटों पर यात्रा को सुगम बनाने के लिए लगातार नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस कड़ी में सरकार अगले तीन माह के अंदर 10-12 नई वंदे भारत ट्रेनों को संचालन किया जा सकता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्थान, बिहार, नार्थ ईस्ट अन्य इलाकों में ज्यादा-से-ज्यादा वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है।

New Vande Bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस

ईटी नाउ स्वदेश ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रेल संचालन में जबरदस्त विस्तार की योजना बना रही है। अगले तीन माह के भीतर दर्जनभर वंदे भारत ट्रेनों को पटरी पर उतारा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने 10-12 नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की लगभग तैयारी पूरी कर ली है।

End of Feed