ओडिशा से लौटे रेल मंत्री की अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा पर दिए बड़े निर्देश

  • Written by: कुन्दन सिंह
  • Updated Jun 6, 2023, 03:20 PM IST

Odisha Train Accident : सूत्रों के मुताबिक बैठक में रेल मंत्री ने अधिकारियों से सुरक्षा और संरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करने का आदेश दिया। साथ ही रेल मंत्री ने सभी स्टेशनों और ऑटोमेटिक रूट की सेफ्टी ऑडिट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ऑडिट की रिपोर्ट सीधे रेलवे बोर्ड को भेजने की बात कही।

Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर में राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा करने के बाद दिल्ली लौटे रेल मंत्री ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। उच्च स्तरीय बैठकों में रेलवे के बड़े अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि रेल मंत्री शाम के वक्त रेलवे के सभी जोन के महाप्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।

Ashwini Vaishnav

बालासोर में शुक्रवार को हुई भीषण रेल दुर्घटना।

ऑटोमेटिक रूट की सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश

सूत्रों के मुताबिक बैठक में रेल मंत्री ने अधिकारियों से सुरक्षा और संरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करने का आदेश दिया। साथ ही रेल मंत्री ने सभी स्टेशनों और ऑटोमेटिक रूट की सेफ्टी ऑडिट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ऑडिट की रिपोर्ट सीधे रेलवे बोर्ड को भेजने की बात कही। रेल मंत्री आज शाम बोर्ड के सभी जीएम और डीआरएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी बोर्ड मेंबर्स और उनके प्रमुखों को उपस्थित रहना अनिवार्य है।

End of Feed