राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रूटों पर जाने से बचें

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 24, 2022, 12:06 AM IST

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में प्रवेश कर रही है। इसमें भारी भीड़ होने उम्मीद है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि करीब 40,000 लोगों ने मार्च में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर किए हैं। इसको देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और लोगों को उन मार्गों के बारे में आगाह किया है, जिन रूटों से यात्रा निकलने वाली है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भारी ट्रैफिक रहने की उम्मीद है। यातायात अधिकारियों ने यात्रियों को बदरपुर सीमा से लाल किले तक यात्रा करने से बचने और सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी है। पार्टी सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का पैदल मार्च शनिवार सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगा। यह यात्रा मथुरा रोड से होते हुए आश्रम की ओर जाएगी और जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ और लाल किले तक पहुंचेगी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं का एक ग्रुप राष्ट्रीय नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए लाल किले से नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राजघाट तक पैदल जाएगा। शाम करीब साढ़े 4 बजे नेताओं के राजघाट पहुंचने की उम्मीद है।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और लोगों को उन मार्गों के बारे में आगाह किया है जो शनिवार को दिल्ली में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होंगे। पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा शनिवार सुबह 6.30 बजे दक्षिण-पूर्व दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी और 23 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए आश्रम चौक होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। यात्रा सुबह करीब 10.30 बजे आश्रम चौक के पास जय देव आश्रम पहुंचेगी और शाम करीब 4.30 बजे लाल किले पर समाप्त होगी। इसमें कहा गया है कि रास्ते में विभिन्न प्वाइंट पर बड़ी संख्या में पदयात्रियों और वाहनों के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।

End of Feed