'MP में OBC आरक्षण के तहत 13 फीसदी नियुक्तियां होल्ड पर', राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

Job Recruitment Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष राज्य में ओबीसी आरक्षण के तहत रुकी हुई नियुक्तियों का मुद्दा उठाया।

Job Recruitment Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष राज्य में ओबीसी आरक्षण के तहत रुकी हुईं नियुक्तियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ करने की मांग की है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा, ''इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के अनेक छात्रों ने शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए। इनमें ओबीसी आरक्षण के तहत रुकी नियुक्तियों का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया।''

End of Feed