राहुल गांधी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामना, अच्छी सेहत की कामना की

प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो गए। इस मौके पर उन्हें देश और दुनिया भर से शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मना रही है। भाजपा शासित राज्यों में विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं।

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। X पर अपने ट्वीट में राहुल ने कहा कि 'वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।' प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो गए। इस मौके पर उन्हें देश और दुनिया भर से शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मना रही है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। तस्वीर-PTI

ट्रंप सहित कई नेताओं ने दी पीएम को दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के नेताओं ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की धरती पर पधारने वाले हैं। उनके द्वारा पीएम मित्र पार्क के माध्यम से आदिवासी अंचल धार झाबुआ में बड़ी सौगात मिल रही है।'

End of Feed