लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार होंगे राहुल गांधी? हिमंत बिस्वा सरमा ने किया दावा; जानें पूरा विवाद

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 09:19 PM IST

Rahul Gandi News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। असम पुलिस ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य कई नेताओं के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।

CM Himanta Slams Rahul Gandhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा जिनके खिलाफ यहां हिंसा भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। असम पुलिस ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान मंगलवार को यहां हिंसा भड़काने के आरोप में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य कई नेताओं के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।

Rahul Gandhi Will Be Arrested

क्या अब जेल जाएंगे राहुल गांधी?

'लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार होंगे राहुल गांधी'

राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित असम सरकार 'चाहे जितने मामले दर्ज कर ले' लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। सरमा ने शिवसागर जिले के नजीरा में एक कार्यक्रम से इतर कहा, 'हमने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक विशेष जांच दल तफ्तीश करेगा और उन्हें (राहुल को) लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।' लोकसभा चुनाव कुछ ही महीने में होने हैं।

End of Feed