'राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ना चाहते थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ': 'वोट चोरी' के दावे पर बोले BJP नेता जगदंबिका पाल

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी आज जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की लड़ाई है। वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ना चाहते थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। चुनाव आयोग का कहना है कि वह निष्पक्ष है।

Rahul Gandhi Vote Chori Claim: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को कहा कि आज विपक्ष के नेता जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की लड़ाई है।

Jagdambika Pal

BJP नेता जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोप पर दिया बयान। (Photo- PTI)

राहुल लड़ रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की लड़ाई

पाल ने ANI से कहा, 'राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ना चाहते थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। चुनाव आयोग का कहना है कि वह निष्पक्ष है। अगर कोई सबूत है, तो उन्हें चुनाव आयोग को देना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी आज जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की लड़ाई है।'

End of Feed