VIDEO: 'प्रदर्शन के साथ खरीदारी भी करें', राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक की रैली से पहले देशवासियों से की खास अपील

Ramlila Maidam Rally: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'इंडिया' ब्लॉक की रैली से पहले दिल्ली आ रहे लोगों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं, जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें।

Ramlila Maidam Rally: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'इंडिया' ब्लॉक की ओर से रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली और मार्च से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि देशभर से दिल्ली आने वाले लोग विरोध प्रदर्शन और रैली में शामिल होने के साथ-साथ व्यापारियों की मदद भी करें।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: INC)

'अफवाह फैला रही भाजपा'

इस दौरान, राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि डरी हुई भाजपा अफवाह फैला रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया और देशवासियों को दीवाली की बधाइयां भी दीं। उन्होंने कहा, ''नमस्कार, कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं। त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं, जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें।''

End of Feed