'ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया', राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत से राहुल गांधी गदगद

Rajasthan Panchayat Results: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सीधे डबल इंजन को जवाब आया है।

Rajasthan Panchayat Results: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सीधे डबल इंजन को जवाब आया है।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में पंचायत चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए राजस्थान की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा, ''राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी जिम्मेदारी है। ये जवाब भाजपा की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे 'डबल इंजन' को।''

End of Feed