मकर द्वार पर जुबानी जंग, रवनीत बिट्टू को राहुल ने कहा-'गद्दार दोस्त' तो मंत्री ने किया पलटवार, बताया 'देश का दुश्मन'

बिट्टू को आता देख राहुल ने कहा कि 'देखो यहां से एक गद्दार गुजर रहा है। तुम एक दिन कांग्रेस में वापस आओगे।' इसके बाद राहुल ने बिट्टू की तरफ अपना हाथ बढ़ाया और कहा कि 'हेलो ब्रदर, मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मंत करो, एक दिन तुम कांग्रेस के पास वापस आओगे।'

Rahul Gandhi Vs Raveet Bittu: लोकसभा के मकर द्वार पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और एलओपी राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। मकर द्वार पर विपक्ष के निलंबित सांसदों के साथ राहुल गांधी वहां मौजूद थे तभी वहां से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू गुजरे। बिट्टू को आता देख राहुल ने कहा कि 'देखो यहां से एक गद्दार गुजर रहा है। तुम एक दिन कांग्रेस में वापस आओगे।' इसके बाद राहुल ने बिट्टू की तरफ अपना हाथ बढ़ाया और कहा कि 'हेलो ब्रदर, मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मंत करो, एक दिन तुम कांग्रेस के पास वापस आओगे।' बिट्टू ने हालांकि, राहुल से हाथ नहीं मिलाया और वहां से कांग्रेस सांसद को 'देश का दुश्मन' बताते हुए आगे बढ़ने लगे। इसके बाद दोनों नेता आपस में बातचीत करते दिखे।

Rahul Gandhi

संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों के साथ राहुल गांधी।

आठ विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे

यह घटना संसद के मकर द्वार के निकट घटी, जब वहां वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि से निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस के नेता रह चुके बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे और वह टिप्पणी करते सुने गए कि ये (प्रदर्शन कर रहे सांसद) जंग जीतकर आए हैं। इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है...मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ।’

End of Feed