'लाइसेंस-कोटा राज याद है?', टाटा को बर्बाद किए जाने के राहुल गांधी के बयान पर निर्मला सीतारमण का पलटवार

टाटा को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल को हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचने की सलाह दी और कारोबारी व कानूनी मामलों को आपराधिक बताने पर सवाल उठाए। सीतारमण ने लाइसेंस-कोटा राज और न्यायपालिका को लेकर कांग्रेस के इतिहास का भी जिक्र किया।

टाटा को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी की है, जिसपर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। राहुल गांधी की एक्स पोस्ट पर निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी को कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहकर हर मुद्दे का राजनीतिकरण करना सही नहीं है। वहीं, व्यावसायिक या कानूनी मामलों को यूं ही आपराधिक बताना स्वीकार नहीं है।

nirmala saitaraman

राहुल गांधी के टाटा वाले बयान का निर्मला सीतारमण ने दिया जवाब।

उन्होंने राहुल गांधी को लाइसेंस कोटा राज की याद दिलाई और अदालतों का अपमान करने का इतिहास भी गिनाया।

End of Feed