'PM मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए', छात्रों के आंदोलन खत्म करने पर राहुल गांधी बोले- ये स्टूडेंट्स की जीत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के युवाओं और छात्रों को बधाई दी है। राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यह इस्तीफा देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर हमला किया जा रहा है जिसे बदलना बेहद जरूरी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद देश की राजनीति चरम पर है। शनिवार को दिल्ली में प्रेस को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पूरे घटनाक्रम को देश के युवाओं और छात्रों की ऐतिहासिक जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान तो केवल एक प्रतीक थे, जो शिक्षा व्यवस्था के विनाश, भ्रष्टाचार और अकर्मण्यता को दर्शाते थे। असली समस्या वह व्यवस्था है, जिसने भारत की वैश्विक पहचान रही शिक्षा प्रणाली को अंदर से पूरी तरह खोखला कर दिया है।

Rahul Gandhi statement on withdrawal  student protest

पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए-राहुल गांधी (X/@RahulGandhi)

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले कई सालों से देश के शिक्षा तंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसका निजीकरण किया जा रहा है और इस पर आरएसएस का नियंत्रण स्थापित करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज अगर देश का युवा सड़कों पर उतरा है, तो यह उसी दमनकारी नीतियों के खिलाफ एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। यदि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी है, तो आरएसएस भी इसके लिए बराबर का जिम्मेदार है।

End of Feed