कंगना का बयान बना BJP के लिए गले की फांस? अब राहुल गांधी बोले- भाजपा के किसान विरोधी नीयत का एक और सबूत

कंगना रनौत के किसानों के ऊपर दिए गए बयान को लेकर किसान संगठनों में भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस इसे लेकर बीजेपी पर हमलावर है। वहीं बीजेपी इस बयान से किनारा कर चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कंगना के बयान से मुश्किल में बीजेपी
  • किसानों पर कंगना का विवादित बयान
  • मंडी से भाजपा सांसद है कंगना

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए गए विवादितय बयान से भले ही बीजेपी ने किनारा कर लिया हो, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस के नेता और किसान संगठन पहले ही इस बयानों की निंदा कर चुके थे, माफी की मांग कर चुके थे, अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस बयान को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। राहुल गांधी ने कंगना के बयान को लेकर कहा कि यह भाजपा के किसान विरोधी नीयत का एक और सबूत है।

rahul gandhi farmer

कंगना के किसान आंदोलन वाले बयान पर अब राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा

End of Feed