देश

पीएम मोदी ने की जो बाइडेन से फोन पर बात, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और यूक्रेन को लेकर हुई बात

पीएम मोदी ने जो बाइडेन के साथ बातचीत के दौरान बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार का मुद्दा भी उठाया। पीएम मोदी ने विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Image

जो बाइडेन के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच फोन पर बात
  • यूक्रेन को लेकर हुई दोनों के बीच बात
  • बांग्लादेश की स्थिति को लेकर भी हुई बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच प्रमुख वैश्विक मामलों को लेकर बात हुई। इस दौरान पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच यूक्रेन और बांग्लादेश पर भी बात हुई।

पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच फोन पर बात

पीएम मोदीपीए ने जो बाइडेन के साथ हुई बातचीत की जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा- "हमने यूक्रेन की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत विचारों का आदान-प्रदान किया। मैंने शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया। हमने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।"

यूक्रेन यात्रा के संबंध में चर्चा

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोदी ने बाइडन के साथ बातचीत में अपनी हालिया यूक्रेन यात्रा के संबंध में चर्चा की। बयान के अनुसार फोन पर हुई बातचीत में, प्रधानमंत्री मोदी और बाइडन ने ‘क्वाड’ सहित बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने रेखांकित किया कि भारत-अमेरिका साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ-साथ पूरी मानवता को लाभ पहुंचाना है।

हाल ही में यूक्रेन गए थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड की यात्रा पर थे। पोलैंड के बाद 23 अगस्त को उन्होंने यूक्रेन का दौरा किया। पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम रहा। बता दें कि पोलैंड की यात्रा पर 45 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री गया। इससे पहले 1979 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने पोलैंड की यात्रा की थी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन की यात्रा भी 1991 में रूस से यूक्रेन के अलग होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article