देश

किसान आंदोलन पर कंगना रनौत की टिप्पणी से BJP ने खुद को किया अलग, कहा- सांसद को बोलने का अधिकार नहीं

भाजपा ने किसान आंदोलन पर अपनी सांसद कंगना रनौत की टिप्पणियों से असहमति जताई है। भाजपा ने कहा कि कंगना रनौत नीतिगत मुद्दों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

Image

भाजपा ने कहा कि नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और ना ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • किसान आंदोलन पर सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी से भाजपा असहमत
  • BJP ने मंडी की सांसद कंगना को हिदायत दी कि वह इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें
  • कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर दिया था विवादित बयान

Kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत के उस बयान से असहमति जताते हुए किनारा कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार तथा हत्याएं हो रही थीं। भाजपा के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी ने मंडी की सांसद को हिदायत भी दी कि वह इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें।

BJP ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित है।

बता दें, कंगना रनौत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान हिंसा हुई। वहां रेप और हत्याएं भी हुई थीं। वो तो केद्र सरकार ने कृषि बिलों को वापस ले लिया नहीं तो इन लोगों की काफी लंबी प्लानिंग थी। ये देश में कुछ भी कर सकते थे। कंगना रनौत ने कहा था कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो ये लोग पंजाब को बांग्लादेश बना देते। किसान आंदोलन के नाम पर जो हो रहा था, वो देश से छिपा नहीं है। आंदोलन के दौरान लोगों को मारकर लाशों को लटकाया जा रहा था। जैसे ही सरकार ने कृषि बिल को वापस लिया तो ये सारे उपद्रवी चौंक गए।

कांग्रेस ने कंगना के बयान पर जताई आपत्ति

वहीं कांग्रेस ने कंगना रनौत के बयान पर आपत्ति जताई थी। पंजाब के कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने तो कंगना रनौत के खिलाफ NSA लगाए जाने तक की मांग कर दी थी। कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका कहा कि कंगना अक्सर ऐसे बयान देती रहती हैं और अब उन्होंने किसानों को गाली दी है। भारतीय जनता पार्टी को इन आरोपों पर अपनी सफाई देनी चाहिए। वेरका ने कहा कि पंजाब के मुख्यममंत्री भगवंत मान से अपील करता हूं कि कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article