Sanjay Roy Polygraph Test: कोलकाता रेप मर्डर केस में रोज कई खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई (CBI) ने आरोपी संजय रॉय (Sanjay Roy) का पॉलीग्राफ टेस्ट किया है। बताया जा रहा है आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) में कई बातें कबूली हैं। पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बताया कि अपराध से कुछ घंटे पहले वह अपने दोस्त के साथ रेड लाइट एरिया भी गया था। हालांकि, उसने सेक्स नहीं करने की बात कही। टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने सड़क पर एक अन्य के साथ छेड़छाड़ करने की बात भी कबूल की। संजय रॉय ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल करके उसकी न्यूड तस्वीरें भी मांगीं थी। रेड लाइट एरिया जाने के बाद दोनों आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आए और सुबह 4 बजे संजय अस्पताल के सेमिनार हॉल के कॉरिडोर में गया। रेप और हत्या करने के बाद वो अपने दोस्त अनुपम दत्ता के घर भी गया था।
अश्लील वीडियों देखने आदि है आरोपी संजय रॉय
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संजय रॉय को अश्लील वीडियों भी देखने की लत थी और उसने सीबीआई (CBI) को टेस्ट के दौरान कुछ गुमराह करने वाले जवाब भी दिए हैं। सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक, आरजी कर अस्पताल की महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित संजय राय ने पालीग्राफ टेस्ट के दौरान कहा कि जब वह 9 अगस्त की रात सेमिनार हॉल में पहुंचा तो पीड़िता वहां मरी पड़ी थी। इसके बाद वह वहां से डर से भाग गया। महिला डॉक्टर के शरीर पर 25 बाहरी और आंतरिक चोटें थीं। महिला डॉक्टर की हत्या गला घोंटकर की गई। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष की भूमिका की भी सीबीआई (CBI) जांच कर रही हैं। बीते हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर कोलकाता पुलिस से पूछा था कि FIR दर्ज करने में 12 घंटे से अधिक समय क्यों लगा था।
