‘एक काम कीजिए, खुद गूगल कीजिए और…', NEET परीक्षा रद्द होने पर Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, छात्रों से की अपील

NEET Paper Leak 2026: नीट परीक्षा रद्द होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के कारण लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

NEET Paper Leak 2026: नीट परीक्षा रद्द होने के बाद देश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और पेपर लीक जैसे मामलों में जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है।

Rahul Gandhi on NEET

राहुल बोले- मेहनती छात्रों के सपने हुए बर्बाद

सरकार ने ऐसे लोगों को दिया संरक्षण-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश के युवाओं को यह समझना चाहिए कि NEET 2024 पेपर लीक मामले में उस समय NTA के महानिदेशक कौन थे और आज उन्हें सरकार ने किस पद पर बैठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ऐसे लोगों को सजा देने के बजाय उन्हें संरक्षण और तरक्की देती है। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के सपनों से जुड़ा मुद्दा है।

End of Feed