मनरेगा पर रार: 'वन मैन शो चल रहा, मोदी जो चाहते हैं वही करते हैं'; मनरेगा पर राहुल बोले- बिना कैबिनेट से पूछे ले लिया फैसला

मनरेगा को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मनरेगा को लेकर लिया गया फैसला सीधे-सीधे गरीबों के हितों पर हमला है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना कैबिनेट की सहमति के यह फैसला लिया है।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने बिना कैबिनेट से पूछे मनरेगा को खत्म करने का फैसला ले लिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा पर किया गया हमला सीधे-सीधे राज्यों के अधिकारों और गरीबों के हितों पर हमला है।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों का वह पैसा छीन रही है,जो उनका हक है। इसके साथ ही राज्यों से फैसले लेने की शक्ति भी छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार देने की योजना नहीं है,बल्कि यह एक विकास मॉडल है,जिसके जरिए गांवों में बुनियादी ढांचा तैयार किया गया। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विदेश यात्राओं के दौरान बताया था कि कई देशों ने भारत की इस अधिकार आधारित विकास सोच की सराहना की है। लेकिन प्रधानमंत्री ने बिना गहराई से अध्ययन किए इस योजना को कमजोर कर दिया।

End of Feed