कुश्ती के अखाड़े में पहुंचे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के अलग-अलग रंग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 12, 2022, 07:14 PM IST

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 66 दिन हो चुके हैं। यह यात्रा फिलहाल महाराष्ट्र में हैं। इस दौरान यात्रा के कई रंग देखने को मिले हैं। राहुल गांधी अलग-अलग लुक में नजर आए। वे कुश्ती के अखाड़े में भी पहुंचे।

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) महाराष्ट्र में हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को 66वें दिन में प्रवेश कर चुकी है और अब तक छह राज्यों के 28 जिलों से होकर गुजरी है। Bharat Jodo Yatra जारी है। Rahul Gandhi लगातार इस यात्रा में पैदल चल रहे हैं और इस दौरान अलग-अलग राज्यों में लोगों से मिल रहे हैं वहां के अलग-अलग रंग देख रहे हैं। Rahul Gandhi इसी दौरान कुश्ती के अखाड़े में भी पहुंचे और वहां खिलाड़ियों को कुश्ती करते देखा।

20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

करीब 150 दिन की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 3,570 किमी की दूरी तय की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले यह 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। पदयात्रा के दौरान महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 20 नवंबर को यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि यह यात्रा अपना आधा पड़ाव पूरा कर चुकी है और 20 नवंबर तक महाराष्ट्र में हैं।

End of Feed