'हड्डी तो जुड़ जाएगी, पर टूटा हुआ सपना आप लौटा सकते हो', बिहार में पुलिसिया बर्बरता को लेकर राहुल ने PM और CM से पूछा सवाल

Bihar Student Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बिहार के छात्रों के साथ पुलिसिया कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा और सवाल किया कि इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी।

Bihar Student Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के छात्रों के साथ पुलिसिया कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा और सवाल किया कि इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी। क्या इनका टूटा हुआ सपना आप लौटा सकते हैं?

Rahul Gandhi With Bihar Student

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

सरकार पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पुलिसिया कार्रवाई के चलते जख्मी हुए छात्रों से मुलाकात का वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, ''सोचिए, ऐसा क्या गुनाह किया था इन बच्चों ने कि इन्हें गोली मार दी गई? इन्होंने सरकार से सिर्फ तीन चीजें मांगी थीं- शिक्षा, रोजगार, और जवाबदेही।''

End of Feed