नहीं, मैं खुद को दोषी नहीं मानता- सावरकर मानहानि केस में पुणे की कोर्ट में बोले राहुल गांधी, अगली सुनवाई 29 जुलाई को

वी.डी. सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने अप्रैल 2023 में राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में अपने एक भाषण में वीर सावरकर के खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दिए थे।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर (वी.डी. सावरकर) पर की गई टिप्पणियों को लेकर दर्ज मानहानि मामले में खुद को निर्दोष बताया है। यह बयान शुक्रवार को पुणे की एक अदालत में उनके वकील मिलिंद पवार ने दर्ज कराया।

End of Feed