राहुल गांधी या थलपति विजय? 2029 में PM उम्मीदवार कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस-TVK में दरार, गठबंधन पर भी उठे सवाल!

2029 में PM फेस को लेकर तमिलनाडु में कांग्रेस और TVK में दरार सामने आई है। TVK विजय को PM प्रोजेक्ट कर रही है तो, कांग्रेस ने राहुल गांधी को PM चेहरा बताया है।

तमिलनाडु कांग्रेस में TVK के साथ गठबंधन को लेकर नया मतभेद सामने आया है। राज्य कांग्रेस के पूर्व प्रमुख के. सेल्वापेरुन्थागाई ने इस गठबंधन पर सवाल उठाए हैं और 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया है।इन बयानों पर कांग्रेस सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने प्रतिक्रिया दी है।

rahul vs tvk

2029 के लिए राहुल गांधी या विजय? (फाइल फोटो)

उन्होंने मतभेदों को कम करके आंकने की कोशिश की और कहा कि कांग्रेस-TVK गठबंधन बरकरार है। यह घटनाक्रम चेन्नई में दोनों पार्टियों की गठबंधन बैठक में शामिल होने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

End of Feed