'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

Rahul Gandhi On NEET Paper Leak: पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान मौजूदा सरकार ने पहुंचाया है और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर होने देने के साथ-साथ इसके लिए जिम्मेदार लोगों को संरक्षण भी दिया गया।

Rahul Gandhi On NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि पेपर लीकर में शामिल दोषियों को जल्द और कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए फास्ट्र ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। पीएम मोदी के इस ऐलान को लेकर कांग्रस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

pm modi (30)

नीट पेपर लीक को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के पीएम मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया। PTI

पीएम मोदी के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान मौजूदा सरकार ने ही पहुंचाया है। आपकी सरकार ने ही शिक्षा व्यवस्था को कमजोर होने दिया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया।"

End of Feed