'डरो मत मोदी जी...', राहुल गांधी ने फिर दी PM को खुली बहस की चुनौती, बताया किन मुद्दों पर होंगे सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान विपक्ष पर देश में अस्थिरता पैदा करने और अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जब देश बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहा था, तब कुछ आंतरिक ताकतें झूठ और अफवाहों के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही थीं। अब उनके इन्हीं आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को खुली बहस की चेतावनी दी है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। विपक्ष को 'राष्ट्रविरोधी' बताने और विदेशी ताकतों से संबंध होने के आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने जमकर हल्ला बोला। राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि अगर प्रधानमंत्री को उनके विदेशी संपर्कों से जुड़े आरोपों पर आपत्ति है तो उन्होंने अब तक उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा क्यों नहीं किया। राहुल की इस चुनौती के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी पलटवार किया है।

rahul gandhi, Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को खुली बहस की चेतावनी।

'24 घंटे हो गए, अब बहस के लिए सामने आइए'

राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दी। इस वीडियो में उन्होंने कहा,'24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है।आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।'

राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में विपक्ष को देशद्रोही कहने के आरोपों पर बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी किसी भी मंच और स्थान का चयन कर सकते हैं। बहस इस मुद्दे पर होनी चाहिए कि राष्ट्रविरोधी कौन है और किसके विदेशी ताकतों से संबंध हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री और वह आमने-सामने बैठकर इस विषय पर चर्चा करें। इसमें मीडिया और देश के युवा भी मौजूद रहें। उन्होंने यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री चाहें तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को बहस का निर्णायक बना सकते हैं।

End of Feed