'हर जीव सम्मान और प्रेम का हकदार'; कांग्रेस ने शेयर किया राहुल गांधी और 'नूरी' का वीडियो, जानवरों के प्रति जताया स्नेह

Rahul Gandhi Animal Welfare Message: कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी और उनकी डॉगी नूरी का वीडियो शेयर कर जानवरों के प्रति स्नेह, प्रेम और सम्मान देने का दिया संदेश।

Rahul Gandhi with Noorie Dog Video: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक बेहद खास संदेश वीडियो के द्वारा शेयर किया है। पार्टी द्वारा साझा किए गए वीडियो में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की पालतू डॉगी 'नूरी' (Noorie) के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए समाज में बेजुबान जानवरों के प्रति करुणा, प्रेम और समानता का भाव रखने का आह्वान किया गया है।

'हर जीव सम्मान और प्रेम का हकदार'; कांग्रेस ने शेयर किया राहुल गांधी और 'नूरी' का वीडियो, जानवरों के प्रति जताया स्नेह

'हर जीव सम्मान और प्रेम का हकदार'; कांग्रेस ने शेयर किया राहुल गांधी और 'नूरी' का वीडियो, जानवरों के प्रति जताया स्नेह

कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए इस संदेश में कहा गया है कि पृथ्वी पर केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि हर जीव-जंतु स्नेह और सम्मान का हकदार है। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'Respect, love, and affection for animals... 𝐓𝐨𝐝𝐚𝐲, 𝐍𝐨𝐨𝐫𝐢𝐞 𝐦𝐚𝐤𝐞𝐬 𝐡𝐞𝐫 𝐬𝐨𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐦𝐞𝐝𝐢𝐚 𝐝𝐞𝐛𝐮𝐭' (हर जानवर स्नेह, प्यार और सम्मान का हकदार है।) बता दें कि राहुल गांधी ने अक्सर जानवरों के अधिकारों और उनकी देखभाल को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने हालिया संवाद में भी कहा था कि जानवरों को इस धरती पर मनुष्यों के बराबर सम्मान के साथ रहने का अधिकार है। नूरी, जैक रसेल टेरियर नस्ल की एक डॉगी है, जिसे राहुल गांधी गोवा से अपनी मां सोनिया गांधी के लिए सरप्राइज गिफ्ट के रूप में लाए थे।

End of Feed